Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 22 Feb 2023: राहुल गांधी आज मेघालय में, उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Today Headlines, 22 Feb 2023: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर में छुट्टी बिता रहे हैं। आज राहुल गांधी मेघालय में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले हुए त्रिपुरा के चुनाव में उन्होंने एक भी रैली नहीं की थी। आइए जानते हैं आज क्या-क्या खास खबरें हैं….

आज की बड़ी खबरें

  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर 22 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। याचिका में एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना की मान्यता देने के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित करने के खिलाफ चुनौती दी गई है।
  • जी-20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 22 फरवरी को मध्य प्रदेश के खजुराहो में होगी। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्ड महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह 25 फरवरी तक चलेगी।
  • यूपी की योगी सरकार 22 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश करेगी। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार महंगाई से राहत देगी।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 फरवरी को मेघालय के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शिलांग में रैली को संबोधित करेंगे।
  • छ्त्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 22 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे वे राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे।
  • गुलाब चंद कटारिया 22 फरवरी को असम के राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे। वे अभी तक राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इसे भी पढ़ें:  छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर सरकार ने लिया यू-टर्न

आज का इतिहास

22 फरवरी का इतिहास बेहद रोचक है। आज के दिन भेड़ की क्लोन डॉली दुनिया के सामने आई थी। स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में रिसर्चर्स की टीम ने ऐलान किया था कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से क्लोन बनाने में सफलता मिली है।

डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 में हुआ था, लेकिन उसकी घोषणा आज के दिन हुई थी। इससे पहले क्लोनिंग सिर्फ भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। डॉली 7 साल तक जिंदा रही थी।। उसकी मौत 2003 में हुई थी। उसकी बॉडी आज भी स्कॉटलैंड के म्यूजियम में संरक्षित है।

इसे भी पढ़ें:  केरल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now