Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गुलाब चंद कटारिया ने राज्यपाल पद की ली शपथ

Gulab Chand Kataria

Assam New Governor: राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। प्रोफेसर जगदीश मुखी की जगह गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संदीप मेहता ने कटारिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, भाजपा नेताओं और राज्य सरकार के सीनियर अधिकारी शामिल रहे। गुलाब चंद कटारिया उदयपुर, राजस्थान से हैं और वे राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।

मंगलवार को राजभवन पहुंचे थे कटारिया

गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को राजभवन पहुंचे थे। यहां उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मंगलवार शाम कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की।

सरमा ने कहा, “आज शाम गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया से शिष्टाचार मुलाकात की। सरमा ने कहा कि गुलाब चंद कटारिया का मां कामाख्या की पवित्र धरती पर स्वागत है। उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन की प्रतीक्षा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now