Prajasatta Side Scroll Menu

बीपीएससी सहायक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, जानें एग्जाम

BPSC Assistant Recruitment 2022

BPSC Assistant Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक भर्ती परीक्षा तिथि जारी कर दी है। उम्मीदवार डिटेल्स नोटिफिकेशन के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक के पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित होने वाली है। बीपीएससी की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक के लिए कुल 44 रिक्तियों को भरना है।

BPSC Assistant Recruitment 2022: एग्जाम डेट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • सहायक संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
इसे भी पढ़ें:  CRPF Recruitment 2024: सीआरपीएफ में 11541 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, प्रक्रिया का पूरा विवरण देखें

जानें एडमिट कार्ड

यह नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार अप्रैल में ही www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके आवेदन सितंबर 2022 में लिए गए थे। कुल 44 पदों में 23 पद अनारक्षित हैं। 4 पद ईडब्ल्यूएस, 7 एसी, 8 एमबीसी, 1 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। एक पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित है।

इसे भी पढ़ें:  वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

प्रारंभिक परीक्षा में किताब जाने की होगी इजाजत

प्रीलिम्स एग्जाम में अभ्यर्थियों को किताब ले जाने की इजाजत होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए एक ही किताब ले जाने की छूट होगी। यानी तीन पुस्तक ले जा सकते हैं। पुस्तकों में एनसीईआरटी, बिहार बोर्ड या आईसीएसई व अन्य बोर्ड के टेक्स्ट बुक ही मान्य होंगे। गाइड , फोटोकॉपी, नोट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया

परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान व गणित, रीजनिंग तीनों विषयों से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक एक अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर तय होगी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में 90 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 28 जुलाई को
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now