Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर

Amit Shah 1 1

Today Headlines, 23 Feb 2023: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आज आरोपी शीजान खान को जमानत मिल सकती है। वह दो महीने से पुलिस हिरासत में है। पालघर जिले में वसई सत्र अदालत में शीजान ने जमानत याचिका दाखिल की थी। आइए जानते हैं आज क्या-क्या बड़ी खबरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

  • गृह मंत्री अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर होंगे। वे यहां बेल्लारी में विजय संकल्प समावेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में 23 फरवरी को एडीजे 6 की कोर्ट में सुनवाई होनी है। यह सुनवाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की याचिका पर होगी।
  • एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले के आरोपी एक्टर शीजान खान बीते दो महीने से जेल में हैं। हाल ही में आरोपी शीजान ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी और अब कोर्ट में 23 फरवरी को इस मामले को लेकर सुनवाई होगी।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 फरवरी को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे निजी पारिवारिक समारोह के लिए दो दिन जिले के प्रवास पर रहेंगे।
  • सनराइजर्स हैदराबाद 23 फरवरी को अपने कप्तान का ऐलान करेगी। ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था।
  • मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 फरवर को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे महिदपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • बंगाल में 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस साल कुल 6 लाख 98 हजार से ज्यादा बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। 2,867 सेंटर बनाए गए हैं।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज हैं। यह अधिवेशन 24 फरवरी को रायपुर में होगा। 22 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

आज का इतिहास

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा मधुबाला का आज जन्मदिन है। उन्होंने मुगल-ए-आजम और चलती का नाम गाड़ी फिल्मों में अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था। उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा भी कहा गया।
फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बेहद छोटा रहा। महज 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को उनकी मौत हो गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now