Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हुआ टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज

IPL 2023 RCB Josh Hazlewood

IPL 2023: दुनिया भर की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत में एक महीने का समय बचा है और सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी करना शुरू कर दी है। टीमों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इसे लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं और फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली की टीम रॉयल चेलैंजर्स बैंगलुरु के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल में खेलने के लिए हामी भर दी है और वे विराट कोहली के साथ नजर आएंगे।

चोट के चलते भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि जोश हेजलवुड इन दिनों घुटने में चोट के चलते परेशान चल रहे हैं। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन वे बीमारी से उबर नहीं पाए और टीम से बाहर हो गए। हेजलवुड साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे। हेजलवुड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आईपीएल में खेलेंगे हेजलवुड, खुद किया कंफर्म

आरसीबी के स्टार गेंदबाज हेजलवुड ने आईपीएल को लेकर द एज से कहा कि “IPL का शेड्यूल शानदार है। हमें लगातार मैच नहीं खेलने हैं। हर मैच के बाद 2 दिन या 3 दिन का गैप है। ऐसे में मेरे लिए ये आसान होगा। मैं 4 ओवर अच्छे से कर सकता हूं।” हेजलवुड ने आईपीएल में 24 मैच खेले हैं और 22.94 की औसत से 32 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 8.02 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है।2022 में उन्होंने 12 मैच खेले थे और 18.85 की औसत से 20 विकेट झटके थे। वह एक बार 4 विकेट लेने में कामयाब रहे थे।

आईपीएल 2023 के लिए RCB Squad

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कॉल, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, आकाश दीप, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसारंगा, रीस टोप्ले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, अविनाश सिंह, सोनू यादव, राजन कुमार।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now