Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फरवरी में पारा @40, जानें आज कहां होगी बारिश

Rajasthan Weather Update 2

Weather Update: देश के मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को ठंड लगभग अलविदा हो गया है और गर्मी की एंट्री हो गई है। आलम यह है कि कई जगहों पर तापमान का पारा 40 डिग्री को छूने के बेकरार है। हालांकि उत्तर भारत के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अभी भी मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। कई जगहों पर अभी भी छिटपुट बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच मौसम विभाग अगले दो-तीन दिनों में तापमान के पारे में थोड़ी नरमी का संभावना जताया है। लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है, वहीं राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सबसे अधिक गर्म रहे हैं। यहां के कई स्थानों पर तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी पारा सामान्य से ऊपर है। जिससे लोगों को फरवरी में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले सप्ताह देश के उत्तरी और पश्चिमी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के दूसरे-तीसरे सप्ताह में दर्ज किया जाता है। फरवरी के महीने में देश में गर्मी का जो मिजाज है वह इससे पहले आमतौर पर मार्च महीने में देखा जाता है। इसने इस साल भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि आज सतह पर हवा का पैटर्न दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जो गर्म, शुष्क हवाएं ला रहा है। अरब सागर के ऊपर एंटीसाइक्लोन भी बना हुआ है और बारिश की कमी से तापमान में और गिरावट की उम्मीद नहीं है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ पूर्वोत्तर बिहार से अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा।

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now