Prajasatta Side Scroll Menu

‘मातोश्री’ में उद्धव ठाकरे से मिले केजरीवाल-मान, दिया बड़ा बयान

Maharashtra

Mumbai: आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार की शाम मुंबई में उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की। अरविंद के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। दोनों नेताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की एकता को लेकर रणनीति बनाई गई।

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच पार्टी-निशान के विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उद्धव जी शेर के बेटे हैं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि देश के कई मुद्दों पर हमारी चर्चा हुई है। हम इस रिश्ते को लेकर आगे जाएंगे।

महाराष्ट्र में उद्धव का कोविड मैनेजमेंट काबिले-तारीफ

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और उद्धव ठाकरे के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जब कोरोना पीक पर था तब उद्धव जी ने जैसे महाराष्ट्र में कोरोना को नियंत्रित किया वो काबिल-ए-तारीफ है। जिस तरह से केंद्र सरकार पूंजीपतियों को बचाने के लिए देश को गिरवी रख रही है उसपर हमने आज चर्चा की। देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम एक दूसरे से कुछ सीखें।’

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला; बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेन गुप्ता का नाम आया सामने, ED ने की पूछताछ

इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। वे सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह के साथ नजर आए।

मान बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़े हालात के सवाल पर सीएम भगवंत ने कहा कि आपके पास यहां गलत सूचना है। पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और पंजाब पुलिस सक्षम है। पंजाब में लोग मिलकर रहना पसंद करते हैं। पंजाब में उद्योग निवेश कर रहे हैं। पहले खास परिवार के साथ एमओयू होता था अब पंजाब के लोगों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें: 

इसे भी पढ़ें:  Nirmala Sitharaman बोलीं- भारत के नियामक बहुत अनुभवी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now