Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमला, एक घायल

घटनास्थल की तस्वीर 13

 श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आंतकी हमला हुआ है। हमले में एक युवक घायल हुए है। घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक  जम्मू-कश्मीर पुलिस में शहीद हेड कांस्टेबल का बेटा है।

इलाके में दहशत का माहौल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना के बाद परिजनों में रोष है। इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व सेना पहुंची। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। घायल की पहचान अली मोहम्मद गनई के रूप में हुई है। वह आसिफ अली गनई के बेटे हैं। आसिफ जम्मू-कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल थे।

 

अज्ञात आतंकवादियों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा गांव के हसनपोरा इलाके में है। यहां अज्ञात आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायल का डब जिला अस्पताल (एसडीएच) बिजबेहरा में इलाज चल रहा है।

 

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now