Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

स्टूडेंट्स के सुसाइड पर CJI ने जाहिर की चिंता

Cji

हैदराबाद: स्टूडेंट्स के सुसाइड पर देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को चिंता जाहिर की है। हैदराबाद में नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के कनवोकेशन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में दलित छात्र ने सुसाइड किया था। उन्होंने कहा कि मेरा दिल इन छात्रों के परिवार के बारे में सोचकर दुखी होता है। वह बोले मुझे ये सोचकर हैरानी होती है कि आखिर हमारे संस्थान कहां गलती कर रहे हैं कि छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

ये घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं स्ट्रगल की कहानी है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

12 फरवरी को आईआईटी बॉम्बे में गुजरात के फर्स्ट ईयर के छात्र दर्शन सोलंकी ने सुसाइड किया था। आगे चीफ जस्टिस ने कहा कि देखने में आ रहा है कि समाज के वंचित तबकों से ऐसे मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। ये घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं हैं। ये सदियों के स्ट्रगल की कहानी है।

Chief Justice, DY Chandrachud, Hyderabad, IIT, student suicide
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

छात्रों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील होना पड़ेगा 

चीफ जस्टिस ने कहा कि न सिर्फ एजुकेशन करिकुलम ऐसा होना चाहिए जो छात्रों के मन में प्यार और करुणा का भाव जगाए, बल्कि शिक्षकों को भी छात्रों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भेदभाव का सारा मसला सीधे तौर पर शिक्षण संस्थानों में संवेदना और करुणा की कमी से जुड़ा हुआ है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now