Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए…’, दिग्गज गेंदबाज ने दिया ये बयान

Asia Cup 2023 Harbhajan Singh

नई दिल्ली: इस साल आयोजित होने वाले एशिया कप को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि इसका आयोजन पाकिस्तान में होगा या नहीं फिलहाल इस पर फैसला टला हुआ है, लेकिन इस टूर्नामेंट के बारे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एशिया कप शुरू में पाकिस्तान को दिया गया था। इसका आयोजन इस साल सितंबर में निर्धारित किया गया था, लेकिन बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले अक्टूबर में घोषणा की थी कि एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थान पर होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि भारत पाकिस्तान की यात्रा करेगा या नहीं इस पर सरकार फैसला लेगी। इस बीच भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

हमें अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरभजन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा- “मुझे लगता है कि बीसीसीआई सही है। हमें अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। हाल ही में कराची स्टेडियम के पास कुछ फायरिंग हुई थी। आप अपनी टीम को ऐसी जगह नहीं भेजना चाहते जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।” ऐसी किसी भी जगह पर विचार नहीं किया जाना चाहिए जो खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का मुद्दा हो।”

यूएई में हो सकता है आयोजन

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि एशिया कप गतिरोध के समाधान में पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को संयुक्त अरब अमीरात में अपने मैच खेलने की पेशकश की जा सकती है। इससे पहले 4 फरवरी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की एक इमरजेंसी मीटिंग बहरीन में आयोजित की गई थी। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी और जय शाह का आमना-सामना होने के बावजूद फिलहाल एशिया कप के आयोजन पर निर्णय टाल दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now