Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज ने किया डेब्यू

SA Vs WI Tony De Zorzi Gerald Coetzee

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। डीन एल्गर से कप्तानी मिलने के बाद पहली बार टेस्ट कप्तान बनकर मैदान पर पहुंचे टेम्बा बावुमा ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टॉनी डे जोर्जी और गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का डेब्यू कराया। हालांकि डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने ओपनिंग की। आइए जानते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले दोनों खिलाड़ी कौन हैं।

फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ चुके हैं टॉनी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

25 साल के टॉनी डे जोर्जी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 54 मैचों की 86 ईनिंग में 2953 रन जड़े हैं। उनका औसत 37.85 का है। खास बात यह है कि वे फर्स्ट क्लास में एक ट्रिपल सेंचुरी भी जड़ चुके हैं। उन्होंने एक मैच में 304 रन की नाबाद पारी खेली थी। टॉनी के नाम इस फॉर्मेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए के 71 मैचों में 38 से ज्यादा के औसत से वे 2368 रन ठोक चुके हैं। टी-20 के 53 मैचों में उनके नाम 972 रन दर्ज हैं। यही वजह है कि लंबे समय से अपने हुनर का जलवा दिखा रहे इस बल्लेबाज को टेम्बा ने अपनी टीम में डेब्यू करा दिया। इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत ए के खिलाफ मैच खेलते नजर आए थे।

कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी

वहीं गेराल्ड कोएट्जी की बात करें तो वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में वे 50 विकेट चटकाकर सनसनी मचा चुके हैं। उनका औसत 30.30 और इकोनॉमी 3.41 है। वे चार बार 4 और एक बार 5 विकेट चटका चुके हैं। लिस्ट ए के 12 मैचों में 20 और टी-20 के 38 मैचों में उनके नाम 54 विकेट दर्ज हैं। एसए टी-20 लीग में वे जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 15 मार्च को खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाकर सलेक्टर्स के मन में जगह बना ली थी। आखिरकार उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now