Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सालभर बाद ओपनिंग करने लौटा बल्लेबाज, सेंचुरी से कर दी धमाकेदार शुरुआत

SA Vs WI Aiden Markram Century

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार को शुरू हुए पहले टेस्ट में एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली। ओपनिंग करने उतरे मार्करम ने धुआंधार बैटिंग की और चौके ही चौके ठोक सेंचुरी कूट डाली। उन्होंने 154 गेंदों में 17 चौके जड़कर अपने टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी जमाई। इस दौरान उन्होंने खास अंदाज में अपना शतक पूरा किया।

चौका ठोक कूटा शतक

चाय तक 97 रन बनाकर खेल रहे इससे पहले कि नाइंटीज पर नर्वस होते, 55वें ओवर में उन्होंने अल्जारी जोसेफ की चौथी गेंद पर चौका ठोक डाला। ये चौका जड़ते ही उन्होंने अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली। इस सेंचुरी के साथ मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने के मामले में 16वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने अब तक 34 मैचों की 61 ईनिंग में 6 शतक जमाए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड पूर्व तूफानी बल्लेबाज जैक कालिस के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने 18 साल के करियर में 165 मैचों की 278 ईनिंग्स में 45 शतक जमाए थे।

इसे भी पढ़ें:  Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में धमाका, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

और पढ़िए –

सालभर बाद ओपनिंग में लौटे मार्करम

खास बात यह भी है कि एडेन मार्करम ने टेस्ट क्रिकेट में लगभग छह महीने बाद वापसी की है। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 25 अगस्त 2022 को खेला था। इसके बाद वह टेस्ट से छह महीने तक गायब रहे। वहीं मार्करम ने टेस्ट ओपनर के तौर पर लगभग सालभर बाद वापसी की है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ओपनिंग की, उससे क्रिकेट के गलियारे गूंज उठे। उन्हें आईपीएल में सन राइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने की भी जिम्मेदारी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली का बड़ा धमाका, 'स्पेशल फिफ्टी' जड़कर धवन को पछाड़ा, 'शिखर' के करीब पहुंचे

और पढ़िए –

115 रन बनाकर हो गए आउट

हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्करम को 61वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने बड़ा झटका दिया। जोसेफ ने मार्करम को बोल्ड मारकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 174 गेंदों में 18 चौके ठोक 115 रन बनाए। स्कोर की बात करें तो मार्करम के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 61 ओवर में 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए।

और पढ़िए –

इसे भी पढ़ें:  वानखेड़े में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now