Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा कल से शुरू

SSC CGL Tier 2 Exam Day Guidelines

SSC CGL Tier 2 exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल 2 दिसंबर से 7 मार्च, 2023 तक एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। सीजीएल टियर 2 का पेपर दो पालियों में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के भीतर परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुना है, वे वेबसाइट ssc-cr.org के माध्यम से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
.
एसएससी सीजीएल परीक्षा के तीन चरण हैं- टीयर 1, टीयर 2 और फाइनल राउंड । एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 को पास करने वाले उम्मीदवार टीयर 2 में शामिल होने के योग्य हैं। टीयर 2 परीक्षा मात्रात्मक क्षमता, सांख्यिकी, जनरल स्टडी और अंग्रेजी भाषा और समझ में उम्मीदवारों के ज्ञान का टेस्ट करने के लिए आयोजित की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  RRB NTPC Recruitment 2024: 11558 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी! जानिए पात्रता और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी

SSC CGL Tier 2 exam 2022: परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  • उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022, एक वैध आईडी प्रूफ और फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में फेस मास्क पहनना भी आवश्यक है।
  • गेट बंद होने के समय के बाद उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वर्जित वस्तुओं जैसे स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और इसी तरह की अन्य चीजों की अनुमति नहीं है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2022 में उल्लिखित परीक्षा के सभी दिनों के निर्देशों को पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर उनका पालन करें।
इसे भी पढ़ें:  NIMHANS Group Recruitment 2026: NIMHANS में ग्रुप बी और सी के पदों पर सरकारी नौकरी, 4 मार्च तक आवेदन करें

Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now