Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए पति ने बनवा दिया 7 करोड़ का मंदिर

Huband Made Santoshi Mata Temple For Wife

Santoshi Mata Temple: भारत के इतिहास में ताजमहज का एक अलग ही महत्व है। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इस अद्भुत कृति का निर्माण करवाया था। अब कुछ ऐसा ही भारत में भी हुआ है। भारत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कहने पर एक मंदिर का ही निर्माण करवा दिया। कई मायनों में यह मंदिर बहुत ही अनूठा है और पति-पत्नी के प्रेम औऱ भक्ति का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें:

उड़ीसा के जाजपुर में बना है यह मंदिर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ीसा के रहने वाले खेत्रावासी लेनका ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। वह एक बिजनेसमैन है। उन्होंने वर्ष 1992 में अपनी पत्नी वैजंती से विवाह किया था। पत्नी संतोषी माता की भक्त थी। उनकी इच्छा थी कि उनके घर के निकट ही एक मंदिर हों। उनकी इसी इच्छा को पूर्ण करने के लिए खेत्रावासी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। वैजंती कहती हैं कि यह मंदिर केवल उनके लिए ही नहीं है। वरन यहां सभी लोग पूजा-पाठ कर सकेंगे। अब इस मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा करने आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एक हफ्ते के दौरे पर न्यूयाॅर्क पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वर्ल्ड बैंक और IMF की मीटिंग में लेंगी हिस्सा

यह भी पढ़ें:

7 करोड़ रुपए की लागत से बना है मंदिर (Santoshi Mata Temple)

इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2008 में आरंभ किया गया था। मंदिर को दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित किया गया है। इसके लिए कारीगर भी चेन्नई से बुलाए गए थे। वे निर्माण कार्य पूरा होने तक यही पर रूके रहें। उन्होंने इन मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद इसमें विधिवत रूप से देवी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now