Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धमाकेदार होगा वुमन प्रीमियर लीग का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये सेलिब्रिटी

WPL Opening Ceremony Kiara Advani Kriti Sanon AP Dhillon

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में होगी। बीसीसीआई इसे भव्य आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसका आगाज धमाकेदार तरीके से प्लान किया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी और कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ जाने-माने सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम गाएंगे।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा मुकाबला

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई इंडियंस के गुजरात जायंट्स से भिड़ने से पहले शीर्ष हस्तियां डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। ‘ब्राउन मुंडे’, ‘बहाने’, ‘पागल’, ‘तेरे ते’ और कई और प्रसिद्ध गाने गा चुके गायक एपी ढिल्लों अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि उद्घाटन समारोह और उसके बाद होने वाले मैच के दौरान डीवाई पाटिल स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। इसके लिए टिकट बुक माय शो पर बुक किए जा सकते हैं। महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच के साथ शुरू होगा।

हरमनप्रीत कौर बनीं मुंबई इंडियंस की कप्तान

बुधवार को मुंबई इंडियंस ने अपनी कप्तान का ऐलान किया। एमआई ने हरमनप्रीत कौर जिम्मेदारी दी है। हालांकि हरमनप्रीत पिछले महीने हुई नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन सभी उनके टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद कर रहे थे। इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी अन्य शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now