Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BSF Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए बीएसएफ में निकली बंपर भर्तियां, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

BSF Recruitment 2024

BSF Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा 2023 के लिए पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए BSF के भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 1284 पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी में पुरुष में 1220 और फीमेल के 64 पद शामिल हैं।

जानें योग्यता

कांस्टेबल पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में अनुभव होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित संबंधित ट्रेड में ट्रेड टेस्ट पास करना होगा। इसके साथ ही पुरुष उम्‍मीदवारों की लंबाई 165 सेमी और महिला उम्‍मीदवारों की लंबाई 155 सेमी होनी जरूरी है। योग्यता की डिटेल्ड में चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन देखने का सीधा लिंक

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

जानें आवेदन शुल्क और आयु सीमा

आवेदन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन करने की फीस 100 रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है. उम्‍मीदवारों को 47.20 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी।

BSF Recruitment 2023: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • सीमा सुरक्षा बल में “कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) परीक्षा 2023 के खिलाफ” यहां आवेदन करें “पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अप्लाई फार्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो कि 100 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी में होगी। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा और वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

 

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now