Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मात्र 100 रुपए में उठा सकेंगे स्टेडियम में मैच देखने का आनंद, महिलाओं को मुफ्त में मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स

WPL 2023 Auction Live Streaming

WPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग में से एक वुमेंस आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होने वाली है। मेंस आईपीएल की अपार सक्सेस के बाद अब लोगों को महिलाओं के प्रीमियर लीग के लिए भी क्रेज है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई के ही तीनों स्टेडियम में आयोजित होंगे। इन मुकाबलों का आनंद दर्शक आसानी से उठा सकते हैं और इसके लिए उन्हें ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल बीसीसीआई ने इसके लिए स्टेडियम की टिकट जारी कर दी है जिसका रेट काफी कम है।

महिलाओं को मिलेगी मुफ्त एंट्री, पुरूषों को भी नहीं देना होगा ज्यादा पैसे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ये महिला आईपीएल का पहला सीजन है और बीसीसीआई चाहता है कि लोग इसे ज्यादा से ज्यादा देखें और स्टेडियम पूरी तरह से फुल रहे। बोर्ड साथ ही ये भी चाहता है कि महिलाएं इसमें ज्यादा भाग लें इसीलिए उसने वुमेंस आईपीएल में महिलाओं और लड़कियों की टिकट फ्री कर दी है। इसका साफ मतलब है कि वुमेंस आईपीएल में महिलाओं का स्टेडियम में भी स्वागत किया जाएगा और वो भी मुफ्त में।

वहीं बीसीसीआई ने पुरुषों के लिए टिकट की कीमत बेदह कम 100 रुपये रखी है। डब्ल्यूपीएल को देखने के लिए पुरुष मात्र 100 रुपये में BookmyShow.com और Paytm इनसाइडर से टिकट खरीद सकते है। हालांकि महिलाएं भी यहीं से मुफ्त में अपनी सीट को बुक कर सकती हैं।

मुंबई में ही खेले जाएंगे सारे मैच

गौरतलब है कि बीसीसीआई डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में मुकाबलों के दौरान स्टेडियम फुल रखने के लिए महिलाओं के लिए मुफ्त और पुरुषों के लिए बेहद कम कीमत में टिकट रखे हैं। बता दें कि डब्ल्यूपीएल के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबान स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम और डॉ. डीवाई पाटिल में खेले जाएंगे। वहीं पहले सीजन में स्टेडियम में भीड़ को जमा करने के लिए बीसीसीआई ने टिकट की कीमत 100 रुपये रखी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now