Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nagaland Election Result 2023: NDPP की हेकानी जाखलू बनीं नागालैंड की पहली महिला विधायक

Hekani Jakhalu

Nagaland Election Result 2023: दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद एनडीपीपी की हेकानी जाखलू नागालैंड की पहली महिला विधायक बनीं हैं। 60 साल पहले राज्य का दर्जा प्राप्त करने के बाद से नागालैंड में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।

हेकानी जाखलू राज्य में सत्तारूढ़ NPPP की उम्मीदवार हैं। जाखलू ने दीमापुर-III विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। हेकानी जाखलू ने अपने प्रतिद्वंदी को 1,536 मतों के अंतर से हराया।

जाखलू को मिले 14 हजार से ज्यादा वोट

जाखलू ने 14,395 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अज़ेतो झिमोमी रहे जिन्हें 45.16 प्रतिशत वोट मिला। बता दें कि NDPP की एक और महिला उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस भी पश्चिमी अंगामी सीट से आगे चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  संसद में आज भी हंगामे के आसार

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को दोपहर 2.10 बजे शेयर किए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक भाजपा ने दो और एनडीपीपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रत्याशियों ने नोकसेन और तुएनसांग सदर- II सीट पर जीत हासिल की है।

इस साल राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी राज्य में अपना खाता खोलने में सफल रही। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार नीसातुओ मेरो और केविपोडी सोफी ने पफुत्सेरो और दक्षिणी अंगामी-1 से जीत दर्ज की है।

The post appeared first on .

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now