Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

LIC ADO Admit Card 2023: इस दिन जारी होंगे एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें क्या है प्रोसेस?

Image 12 2

LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 4 मार्च, 2023 को एलआईसी एडीओ (LIC ADO) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी। इस टेस्ट में तीन सेक्शन होंगे। इसमें रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम अंक 70 हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की है और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  BPSC 68th Main Exam: बीपीएससी ने 68वीं मुख्य परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र किए जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

LIC ADO Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जानें आगे की प्रोसेस

इस भर्ती अभियान के तहत अगला चरण मुख्य परीक्षा है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपडेट न मिलने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां अपडेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  UP Police Bharti 2026: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को मिलेगी 3 साल की छूट..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now