Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अश्विन ने हवा में लहराई थी बॉल…Travis Head ने खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का

New Project253

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया तीसरा टेस्ट टीम इंडिया हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को तीसरे दिन 9 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी दिन ट्रेविस हेड क्रीज पर टिके रहे और 49 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। हेड के अलावा मार्न लाबुशेन ने 28 रनों का योगदान दिया।

ट्रेविस हेड ने ठोका कड़क छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ट्रेविस हेड ने खेल के तीसरे दिन एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले। इस दौरान उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ एक तूफानी छक्का ठोका। अश्विन टीम के लिए दूसरी पारी में 11 वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद को अश्विन ने हवा में लहराकर डाला था, जिस पर बल्लेबाज हेड ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन के ऊपर से कड़क छक्का ठोक दिया। जिस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता इंदौर टेस्ट

इंदौर टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए थे। फिर ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली थी। भारत दूसरी पारी में 163 रन ही बना पाया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कंगारू टीम ने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पांच दिनों का यह टेस्ट मैच ढाई दिन के अंदर ही खत्म हो गया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत

4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है। इससे पहले खेले गए दो टेस्ट मैचों में भारत ने विजय हासिल की थी। अब आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में 9 मार्च से खेला जाना है। इंदौर टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दम दिखाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now