Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कौन हैं डेनियल व्याट की गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज, जानिए

Danielle Wyatt Engaged Georgie Hodge

नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने गुरुवार रात अपनी सगाई का खुलासा कर दिया। व्याट ने अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज को किस करते हुए सगाई की अंगूठी की फोटो शेयर की। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया- माइन फॉरेवर। इंग्लैंड के लिए 102 वनडे और 143 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली 31 साल की क्रिकेटर को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं। आइए जानते हैं व्याट की ये गर्लफ्रैंड आखिर कौन हैं।

फुटबॉल एजेंसी के लिए काम करती हैं जॉर्जिया हॉज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जॉर्जिया हॉज सीएएए-बेस एजेंसी के लिए काम करती हैं। ये फुटबॉलरों के करियर डवलपमेंट के लिए काम करने वाली एजेंसी है। जॉर्जिया यहां वुमंस फुटबॉल की हेड हैं। इससे पहले वह बार्कलेज बैंक के लिए अकाउंट एंड कैंपेन मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स यूनिवर्सिटी से बीएससी किया है। साथ ही कम्यूनिकेशन, मीडिया एंड कल्चर स्पोर्ट्स एंड कोचिंग स्टडीज की भी पढ़ाई की है। उन्हें क्रिकेट भी काफी पसंद है। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने डेनी व्याट के कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किए थे। इससे पहले भी दोनों के फोटोज सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए भी देखीं गईं, लेकिन तब तक लोगों ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि एक दिन ये दोनों सगाई कर लेंगी।

व्याट ने टी-20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल

वहीं व्याट की बात करें तो टॉप ऑर्डर बैटर और राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। हाल ही उन्होंने वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 59 रन की पारी खेल सुर्खियां बटोरी थी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने ओपनिंग करते हुए 34 रन बनाए। व्याट को 4 मार्च से होने जा रहे वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में मौका नहीं मिला है। उन्होंने हाल ही ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था। व्याट ने लिखा- डब्ल्यूपीएल में खेलने का सपना देखा, लेकिन दिल टूट गया। उन सभी को बधाई जो पिक कर लिए गए। भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है।

सारा टेलर ने दी खुशखबरी

इंग्लैंड की कई महिला क्रिकेटर्स गर्लफ्रैंड के साथ रिलेशनशिप का खुलासा कर चुकी हैं। हाल ही पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में ट्वीट किया था। उन्होंने सोनोग्राफी की फोटो डालकर बताया था कि उनकी पार्टनर डायना प्रेग्नेंट हैं और मां बनने जा रही हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now