Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

11 चौके-2 छक्के…इमाद वसीम ने दिखाया ब्लॉकबस्टर शो, देखें वीडियो

PSL 2023 Karachi Kings Imad Imad1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दंग करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान इमाद ने ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। पांचवें नंबर पर उतरे इमाद ने 54 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 92 रन ठोक हाहाकार मचा दिया। भले ही वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।

रईस की गेंद पर ठोका खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इमाद ने 15वें ओवर में इतना खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए। रूमन रईस की तीसरी गेंद पर इमाद छक्का ठोकने का मूड बना चुके थे। उन्होंने पोजिशन ली, बल्ला ऊपर किया और डीप कवर पॉइंट की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि गेंदबाज सन्न रह गया। इमाद का ये कड़क छक्का देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इमाद के साथ ही तैयब ताहिर ने 19, एडम रॉसिंगटन ने 20, शोएब मलिक ने 12, इरफान खान ने 30 और मैथ्यू वेड ने 13 रन ठोके। इस तरह कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

हल्ला बोल रहा है इमाद वसीम का बल्ला

इमाद वसीम का बल्ला पीएसएल में हल्ला बोल रहा है। उन्होंने जाल्मी के खिलाफ नाबाद 57, सुल्तांस के खिलाफ नाबाद 14 और नाबाद 46, कलंदर्स के खिलाफ नाबाद 35 रन की पारी खेल अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। हालांकि उनकी टीम कराची किंग्स भले ही पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, लेकिन इमाद की शानदार बल्लेबाजी ने शाहिद अफरीदी को भी मुरीद बना लिया है। हाल ही अफरीदी ने इमाद की तारीफ में कसीदे गढ़े थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now