Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मैहतपुर में शव रखकर दूसरे दिन भी चक्का जाम, मृतक के परिजन मुआवजे व डॉक्टर्स को गिरफ्तार करने पर अड़े

नाक के ऑपरेशन के बाद 39 साल के रविंद्र कुमार की मौत

ऊना|
ऊना जिले के मैहतपुर में सनोली के देवेंद्र कुमार की मौत को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। नाक के ऑपरेशन के बाद 39 साल के रविंद्र कुमार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी मैहतपुर में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। धरने पर बैठे ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, आरोपी डॉक्टर्स को गिरफ्तार करने की मांग पर अडिग हैं।

परिजनों ने कहा कि मामला हल न हुआ तो रेल ट्रैक को बाधित करेंगे। पुलिस ने हालात को देखते हुए मलिक अस्पताल परिसर को सील कर दिया है। परिजनों समेत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल संचालक डॉक्टर और ईएनटी सर्जन को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

बता दें कि 4 दिन पहले सनोली के देवेंद्र कुमार ने मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में मोहाली के एक डॉक्टर से नाक का ऑपरेशन करवाया था। इस बीच उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। फिर देवेंद्र को गंभीर हालत में मोहाली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद भदसाली के करनैल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मैहतपुर थाना में मामला दर्ज किया था।

शुक्रवार की शाम लगभग सवा 4 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद देवेंद्र कुमार के शव को मैहतपुर लाया गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे अवरूद्ध कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। परिजन और ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now