Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पहले ही मैच में गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, कप्तान को लगी चोट, जानिए कब-कैसे हुआ ‘हादसा’

WPL 2023 GG Vs MI Beth Mooney

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले ही मैच में गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लग गया। शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी चोटिल हो गईं। उन्हें तुरंत बाहर ले जाया गया। ये वाकया पहले ही ओवर में देखने को मिला।

पहले ही ओवर में लग गई चोट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नेट ब्रंट ने बेथ मूनी को इस ओवर की चौथी गेंद डाली तो मूनी ने इसे कवर पॉइंट की ओर घुमा दिया, वह एक रन लेना चाहती थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा हो गया कि रन पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में उन्होंने दूसरे छोर से हरलीन देओल को वापस भेज दिया। इस दौरान जब मूनी पीछे मुड़ीं तो उनका टखना मुड़ गया। उन्हें तेज दर्द हुआ, जिसके बाद तुरंत फिजियो को बुलाया गया, लेकिन गुजरात जायंट्स की कप्तान असहज नजर आईं। आखिरकार उन्हें कंधों के सहारे बाहर ले जाया गया।

कप्तान के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद गुजरात जायंट्स को एक और झटका लगा। अगली ही गेंद पर हरलीन देओल डक पर आउट हो गईं। उन्हें नेट ब्रंट ने इस्सी वोंग के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। इसके तुरंत बाद दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर एश्ले गार्डनर भी डक पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मानो विकेटों का पतझड़ आ गया। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। जायंट्स की 6 बल्लेबाज 7.1 ओवर में 23 रन पर आउट हो गईं।

हरमन ने खेली शानदार पारी

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 30 गेंदों में 14 चौके ठोक 65 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं नेट ब्रंट ने 23 और हेले मैथ्यूज ने 47 रन जड़े। मुंबई की बल्लेबाजों की शानदार पारी के चलते टीम ने 20 ओवर में 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके लक्ष्य का पीछा करते हुए जायंट्स के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now