Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BPSC 68th Prelims Result 2023: 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट जारी, जानें कब तक जारी होंगे परिणाम?

BPSC 68th Prelims Result 2023

BPSC 68th Prelims Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा, 2023 की ओएमआर आंसर शीट जारी की हैं। उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर लॉग इन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक 12 मार्च तक उपलब्ध रहेगा।

27 मार्च को जारी हो सकते है परिणाम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयोग द्वारा घोषित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम 27 मार्च को आने की उम्मीद है। वहीं 4 मार्च को, BPSC ने सामान्य अध्ययन के पेपर के लिए BPSC 68वीं CCE प्रीलिम्स की फाइनल आंसर-की जारी की। जबकि बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं.

7 मार्च तक कर सकते हैं ईमेल

फाइनल आंसर की अधिसूचना में बीपीएससी ने कहा कि अगर उम्मीदवार नए साक्ष्य पेश कर सकते हैं तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वे इसे 7 मार्च यानी कल तक ईमेल के जरिए जमा कर सकते हैं। हालाँकि, फाइनल आंसर की पर प्रस्तुत आपत्तियों की समीक्षा की गई और उनका समाधान किया गया और इसी तरह की आपत्तियों पर अब विचार नहीं किया जाएगा।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now