Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नहीं रहे पाकिस्तानी एक्टर कवि खान

Qavi Khan Passed Away

Qavi Khan Passed Away: बीते दिन यानी रविवार को वेटरन पाकिस्तानी एक्टर कवि खान का कनाडा में निधन हो गया है। कवि खान लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और 80 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कवि खान के निधन से शोक की लहर है। साथ ही फैंस भी एक्टर के निधन से सदमे में हैं और सभी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

कनाडा में हुआ पाकिस्तानी एक्टर कवि खान का निधन

बता दें कि कवि लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका कनाडा में उनका इलाज चल रहा था। कवि खान के निधन की खबर पर अली जफर, शान शाहिद, फरहान सईद सहित कई पाकिस्तानी सेलेब्स और अन्य ने शोक जताया है।

साथ ही बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर अदनान सामी ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लीजेंड एक्टर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि “महान अभिनेता मोहम्मद कावी खान साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ.. वह बेहतरीन लोगों में से एक थे और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी किया ट्वीट 

इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ट्वीट किया और लिखा कि “फेमस एक्टर कवी खान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ” पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत कई और सेलेब्स ने भी कवि के निधन पर दुख जाहिर किया है।

कवि ने पाकिस्तान में 200 से अधिक फिल्मों में किया काम

बता दें कि कवि खान ने अपने पूरे करियर में पाकिस्तान में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने रेडियो और टेलीविजन में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने अपने कॉप ड्रामा सीरियल ‘अंधेरा उजाला’ से पॉपुलैरिटी हासिल की और ‘चांद सूरज’, ‘सरफरोश’, ‘मुट्ठी भर मिट्टी’, ‘लाहौर गेट’, ‘बेटियां’, ‘सहित कई अन्य शो और फिल्मों में अभिनय किया है। कवि के निधन से सभी दुखी है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now