Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया ने जमकर खेली होली, विराट-रोहित ने बस में किया डांस, देखें VIDEO

Indian Players Celebrating Holi

Indian players Holi: होली का खुमार टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी चढ़ा हुआ है। चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। जहां आज भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विराट कोहली ने किया डांस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस में बैठे हुए हैं। यह वीडियो शुभमन गिल ने बनाया है, जिसमें विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, उनके पीछे से कप्तान रोहित शर्मा सभी खिलाड़ियों पर रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बस में ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना बज रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्रेसिंग रूम भी खेली होली

आज सुबह से जैसे ही सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंचे तो सभी होली के रंग में रंगे नजर आए, सभी ने ड्रेसिंग रूम में जमकर होली खेली। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा होली के रंग में रंगे थे, उन्होंने सभी खिलाड़ियों पर रंग डाला है। कप्तान ने एक सेल्फी भी ली है। जिसमें सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

9 मार्च से शुरू होगा चौथा टेस्ट

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। लेकिन तीसरे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विश्व टेस्ट चैपियनशिप में जगह बनाने के लिए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का जीतना जरूरी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now