Prajasatta Side Scroll Menu

बिंदी नहीं लगाने पर भाजपा सांसद ने महिला को लगाई फटकार

Karnataka BJP MP

Viral Video: कर्नाटक के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे एक महिला को बिंदी नहीं लगाने पर फटकारते नजर आ रहे हैं। मामला महिला दिवस (8 मार्च) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सांसद महिला से कहते हैं कि पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है, है ना? आपको ज्ञान नहीं है?

कोलार के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने बुधवार को चन्नइहा मंदिर में महिला दिवस पर एक बाजार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां स्टॉल लगाने वाली एक महिला को बिना बिंदी के देख सांसद ने कहा कि अगर आपके पति अभी जीवित हैं, तो आप बिंदी क्यों नहीं लगाती हैं?

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने 'राइट टू रिजेक्ट' पर केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

भाजपा सांसद ने और क्या कहा?

भाजपा सांसद ने महिला से कहा कि तुमने बिंदी क्यों नहीं लगाई? तुम्हें यहां दुकान लगाने की इजाजत किसने दी? पहले तुम बिंदी लगाओ, अरे… कोई इस महिला को एक बिंदी दो। तुम्हारे पति अभी जीवित हैं न? कोई कॉमनसेन्स नहीं है? बता दें कि बिंदी परंपरागत रूप से हिंदू विवाहित महिलाओं का एक श्रृंगार है। अब यह सभी उम्र की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है, भले ही उनकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो।

इसे भी पढ़ें:  6 हजार उद्योगपति पहुंच रहे मध्यप्रदेश, जानें, निवेश और रोजगार के लिए क्या हैं इसके मायने

भाजपा नेता की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मुनिस्वामी की नाराजगी वाले वीडियो पर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को हिंदुत्व वाले ईरान में बदल देगा। भाजपा के अयातुल्लाओं के पास सड़कों पर गश्त करने वाली नैतिक पुलिस का अपना वर्जन होगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now