Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

त्रिपुरा में अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, सफेद कार ने काफिले का किया पीछा, पुलिस बोली- हम जांच कर रहे

Tripura: त्रिपुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। यहां उनके काफिले में एक सफेद रंग की कार घुस गई। उसने शाह का पीछा किया। पुलिस का कहना है वे मामले की जांच कर रहे हैं।

टिपरा मोथा चीफ से मिलने पहुंचे थे शाह

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा से मिलने और भाजपा और टिपरा मोथा के बीच गठबंधन पर चर्चा करने के लिए अगरतला में थे। उन्होंने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ भी बैठक की।

इसे भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक तिहाड़ जेल भेजा गया, पूर्व डिप्टी सीएम ने की ये मांग

इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में अगरतला के गेस्ट हाउस से निकलने के तुरंत बाद एक सफेद रंग की टाटा टिगोर कार उनके काफिले का पीछा करते हुए दिखाई दी।

पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की। कार ड्राइवर ने सुरक्षाकर्मियों से बचते हुए गाड़ी आगे निकाल ली। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस

 मुंबई में पकड़ा गया था एक युवक

पिछले साल, मुंबई पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा था। अंजान शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सहायक बताकर वहां पहुंचा था। वह अमित शाह से मिलने जा रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस व्यक्ति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फड़नवीस के आवास के बाहर गृह मंत्रालय (एमएचए) के सदस्य के रूप में देखा गया था। क्योंकि उन्होंने इसका रिबन टैग भी लगाया था।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now