Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बजट सत्र के दूसरा चरण का आज से आगाज

Budget Session Second Phase

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। यह 6 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी। इससे पहले राज्यसभा के सभापति ने रविवार को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई।

सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था। जिसमें कुल 10 बैठकें हो चुकी हैं। पहले चरण के दौरान राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद ज्ञापन और केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई थी। इस सत्र के दौरान सरकार का ध्यान अधिक से अधिक बिल पारित कराने पर रहेगा। वहीं विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई व गिरफ्तारी समेत अन्य कई मांगों पर हंगामा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी आज ज्वॉइन कर सकते हैं भाजपा, खड़गे को भेजा था एक लाइन का इस्तीफा

विपक्षी दलों की होंगी बैठक

वहीं, दूसरे चरण से पहले 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में होंगी। जहां विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अनुसार संसद में कुल 35 बिल पेंडिंग हैं। इस सत्र में लोकसभा में 9 और राज्यसभा में 26 बिल पेश होेने हैं।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: देश के इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now