Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 14 March 2023: भोपाल में भगवंत मान संग हुंकार भरेंगे केजरीवाल, भोपाल गैस त्रासदी पर SC सुनाएगा फैसला

Published on: 14 March 2023
ED To Arrest Arvind Kejriwal today

Today Headlines, 14 March 2023: आम आदमी पार्टी के संयोजक इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज कर रहे हैं। इसी क्रम में केजरीवाल आज भोपाल में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 14 मार्च को किन-किन खबरों पर लोगों की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के मुआवजे वाली याचिका पर फैसला सुनाएगा।
  • शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक 14 मार्च को दिल्ली में होगी। इस बैठक में बौद्ध पर्यटन सर्किट के जरिए बौद्ध संपदा वाले देशों को जोड़ने पर मंथन किया जाएगा।
  • आम आदमी पार्टी 14 मार्च को मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करेगी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन और आम सभा करेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का यह पहला बजट होगा।
  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से 14 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें 7.68 लाख परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं।

आज का इतिहास

आज 14 मार्च का दिन विज्ञान के क्षेत्र के लिए खासा महत्व रखता है। एक महान वैज्ञानिक ने इसी दिन जन्म लिया था, और एक अन्य वैज्ञानिक ने दुनिया से विदाई ले ली थी। वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को हुआ था। वहीं वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन 14 मार्च 2018 को हुआ था।

हॉकिंग ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्मांड विज्ञान का अध्यक्ष किया था। वहीं आइंस्टीन ने सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान एवं उर्जा का संबंध बताया था।

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now