Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय कर्मचारियों को कल मिलेगा बड़ा तोहफा

Cash New 10

7th Pay Commission: कल 15 मार्च और दिन बुधवार है। कल का दिन देश के एक करोड़ा से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए काफी अहम है। लंबे समय से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो सकता है। दरअसल कल यानी 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इस दिन महंगाई बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। इससे पहले 1 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग पर इसपर सहमति बनी थी, लेकिन इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक (7th Pay Commission) इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 15 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का एरियर भी इनके साथ खाते में आ जाएगा।

महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा 

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचार‍ियों (7th Pay Commission) को फ‍िलहाल 38 फीसदी के ह‍िसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यद‍ि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।

और पढ़िए –  

लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचार‍ियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए में एकबार फ‍िर से बढ़ोतरी होगी।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now