Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HP ने भारत में लॉन्च किया ‘Chromebook 15.6’ लैपटॉप, चलेगा मक्खन जैसे…कीमत भी 30 हजार से कम

HP Lunches Latest Laptop Chromebook 15.6 In India

HP latest Chromebook 15.6: एचपी ने मंगलवार को भारत में अपनी क्रोमबुक रेंज में एक नया लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की है। खास बात ये है कि नए क्रोमबुक 15.6 की कीमत भी किफायती है। इस लैपटॉप में इंटेल के सेलेरॉन एन4500 प्रोसेसर, गूगल असिस्टेंट एक्सेस के अलावा और भी बहुत कुछ है।

एचपी इंडिया के पर्सनल सिस्टम्स के वरिष्ठ निदेशक विक्रम बेदी ने एक बयान में कहा, ‘हमारे नए क्रोमबुक 15.6 लैपटॉप कनेक्टिविटी और उत्पादकता को सक्षम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं चाहे वे घर पर पढ़ रहे हों या कक्षा में। यह डिवाइस स्टाइलिश, शक्तिशाली और युवा छात्रों की जरूरतों के लिए उपयुक्त है।’

Chromebook 15.6 बैटरी लाइफ

कंपनी के अनुसार, पूरी तरह से नया एचपी क्रोमबुक 15.6 एक बड़ी स्क्रीन और वाई-फाई 6 के साथ मजबूत कनेक्टिविटी और 11.5 घंटे (एचडी) तक की असाधारण बैटरी लाइफ से लैस है, जो मांग वाली परियोजनाओं और हाइब्रिड पीढ़ी में आसान मनोरंजन के लिए आदर्श है।

Chromebook 15.6 के फीचर्स

इसके अलावा, इसमें एक समर्पित न्यूमेरिक कीपैड और हाइब्रिड लनिर्ंग वातावरण में उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक बड़ा टचपैड भी शामिल है। नया क्रोमबुक ऑफिस365 के साथ संगत आता है, जो गूगल असिस्टेंट, गूगल क्लासरूम और अधिक तेज और स्मार्ट सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए हैंड्स-फ्ऱी एक्सेस प्रदान करता है।

इसके अलावा, लैपटॉप में बेहतर स्पीकर एनक्लोजर डिजाइन के साथ बड़े दोहरे स्पीकर शामिल हैं। कंपनी ने उल्लेख किया कि इसमें कई वर्चुअल कॉल का समर्थन करने के लिए डुअल मिक्स और एक वाइड विजन एचडी कैमरा भी है।

Chromebook 15.6 की कीमत और रंग

नया क्रोमबुक दो रंगों- फॉरेस्ट टील और मिनरल सिल्वर में उतारा गया है और यह 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now