Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli के पास सचिन और रोहित को पछाड़ने का सुनहरा मौका, करना होगा ये काम

Virat Kohli

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही जरूरी है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया शायद आखिरी बार एक दूसरे के सामने भिड़ेंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं हालांकि वे पारिवारिक कारणों के चलते पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालने वाले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हैं और स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे।

विराट कोहली के पास रोहित और तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली अब तक वनडे में 8 शतक लगा चुके हैं और अगर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 9 वनडे शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। वहीं वे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ देंगे जिनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 8 शतक हैं।

वहीं अगर कोहली इस सीरीज में अपने सबसे शानदार फॉर्म में होते हैं और तीनों मैचों में शतक जड़ देते हैं तो वे वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। सचिन के वनडे में 49 शतक हैं वहीं कोहली फिलहाल 47 शतकों पर हैं।

IND vs AUS ODI Series Schedule: ये है सीरीज का शेड्यूल

-IND vs AUS 1st ODI: 17 मार्च – वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई

-IND vs AUS 2nd ODI: 19 मार्च – वाई एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम

-IND vs AUS 3rd ODI: 22 मार्च, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now