Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohit Raina First Baby: ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना के घर आई नन्ही परी, एक्टर ने दिखाई बेटी की पहली झलक

Image 23

Mohit Raina First Baby: छोटे पर्दे पर महादेव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना के घर बेटी का जन्म हुआ हैं। इसकी जानकारी एक्टर मोहित रैना ने खुद इंस्टाग्राम पर खुद दी हैं।

साथ ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर नन्ही परी की पहली झलक भी दिखाई है। फोटो को देखकर सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।

मोहित रैना ने शेयर की फोटो

मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्टर ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई हैं। हालांकि एक्टर ने इस फोटो में अपनी नन्ही सी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इसके साथ ही मोहित रैना फोटो में बेटी के नन्हें हाथ को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने लिखा खास नोट

साथ ही फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने एक खास नोट भी लिखा है, उन्होंने लिखा कि ‘और फिर ऐसे ही हम तीन हो गए, इस दुनिया में बेबी गर्ल का स्वागत है’, इसके साथ ही मोहित रैना ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है।]

इसे भी पढ़ें:  Parineeti-Raghav Engagement: इसी हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई? तैयारियां शुरू

और पढ़िए

फैंस कपल को दे रहे बधाई

एक्टर मोहित रैना के इस पोस्ट पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा हैं। साथ ही दीया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘बधाइयां’. इतना ही नहीं बल्कि फैंस भी कपल को खूब बधाई दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बधाईयों की बारिश हो रही हैं।

बेटी के जन्म से बेहद खुश है कपल

बता दें कि बीते कुछ समय पहले मोहित रैना और अदिति शर्मा की शादी की लेकर खबरें आई थीं और कई रिपोर्ट में बताया गया कि शादी के बाद कपल के रिश्ते में खटास आ गई है।

इसे भी पढ़ें:  Shivangi Joshi Kidney Infection: ‘ये रिश्ता’ फेम ‘नायरा’ की किडनी में हुआ इन्फेक्शन, Shivangi Joshi ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपटेड

इस दौरान मोहित रैना ने इन खबरों को आधारहीन बताया था और कहा था कि ‘क्या बकवास है, ये सिर्फ अफवाहें हैं, मैं हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा हूं’. अब कपल के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ हैं और इसको लेकर कपल बहुत खुश भी हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now