Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जडेजा की फील्डिंग से लाबुशेन को मिला मोटिवेशन, चीते सी छलांग लगाकर लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

IND Vs AUS ODI Marnus Labuschagne Shubman Gill1

नई दिल्ली: खेल हर खिलाड़ी को बहुत कुछ सिखाता है। असली खिलाड़ी वही है जो दूसरों से भी सीखकर आगे बढ़े। कुछ ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में नजर आया। इस मैच में एक गजब संयोग देखने को मिला।

शानदार कैच लपककर गिल को भेजा पवेलियन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को अविश्वसनीय कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। लाबुशेन को जडेजा की शानदार फील्डिंग के चलते महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा, लेकिन जब वे फील्डिंग करने मैदान पर उतरे तो जडेजा की तरह ही अद्भुत कैच पकड़कर दंग कर दिया। लाबुशेन ने शुभमन गिल को शानदार फील्डिंग से आउट किया।

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को गेंद डाली तो गिल ने इसे पॉइंट की ओर से ठोकने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर मार्नस लाबुशेन तुरंत हरकत में आए और चंद सेकंड में हवा में छलांग लगाकर अद्भुत कैच लपक लिया।

खुशी से झूम उठा ऑस्ट्रेलियाई खेमा

लाबुशेन का ये गजब कैच देख ऑस्ट्रेलियाई खेमा खुशी से झूम उठा। गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए, लेकिन एक छोर से केएल राहुल की शानदार पारी तो दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

संकट की स्थिति में केएल ने शानदार फिफ्टी जड़ी। उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाते हुए 91 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 75 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने 69 गेंदों में 5 चौके ठोक नाबाद 45 रन जड़े।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now