Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी, किसानों-बागबानों ने ली राहत की सांस

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी, किसानों-बागबानों ने ली राहत की सांस

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भरमौर और पांगी की पहाड़ियों पर सुबह से बर्फबारी का दौर जारी है। तो वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा था कि प्रदेश में भारी बारिश होगी। जिसके लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। इसी कड़ी के चलते आज सुबह से प्रदेश में जमकर भारी बारिश हो रही है।

प्रदेश के पहाड़ी इलाके जैसे चंबा, डलहौज़ी, पांगी और लाहुल स्पीति की पहाड़ियों में सुबह से बर्फबारी जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

अचानक ठंड के बढ़ने से लोग बीमार हो सकते हैं। ऐसे में इस मौसम में लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से अब भूस्खलन का खतरा भी बढ़ने लगा है। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जगह-जगह से पहाड़ियों से पत्थर गिरने की खबरें लगातार सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now