Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फाइनल में थरंगा-दिलशान का धमाका, एशिया लायंस ने जीता टाइटल

LLC 2023 Asia Lions Vs World Giants

नई दिल्ली: एशिया लायंस ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2023) का टाइटल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में लायंस ने वर्ल्ड जायंट्स को शिकस्त दी। सोमवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जायंट्स की ओर से जैक कालिस ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 78 रन जड़े तो वहीं रॉस टेलर ने 32 रनों का योगदान दिया। कप्तान शेन वॉटसन डक पर आउट हुए। जायंट्स का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

उपुल थरंगा की आतिशी बल्लेबाजी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशिया लायंस के ओपनर उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने धमाका करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

थरंगा ने जहां 28 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के कूट 203 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 57 रन कूटे तो वहीं दिलशान ने 42 गेंदों में 8 चौके ठोक 58 रन बनाए। अब्दुल रजाक 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिस्बाह उल हक और मोहम्मद हफीज ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। लायंस ने 23 बॉल और 7 विकेट रहते निर्णायक मुकाबला जीत लिया। एशिया लायंस सीजन-1 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन टाइटल जीतने में नाकाम रही। इस बार उन्होंने अपना ये सपना पूरा कर लिया। वर्ल्ड जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स एक-एक बार टाइटल जीत चुकी हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now