Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटर, बढ़ गया DA !

7th Pay Commission 9

7th Pay Commission: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी या फिर पेंशनर्स हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी है। जल्द ही आपकी सैलरी और पेंशन बढ़ सकती है। साथ ही आपके खाते में मोटी रकम भी आने वाली है। दरअसल केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोती का फैसला ले लिया है। यानी आपका डीए और डीए में हाईक का इंतजार खत्म होने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी  का फैसला ले चुकी है, जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। हालांकि अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है इस हफ्ते ही सरकार इसका ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बड़ा इजाफा होगा।

महंगाई भत्ता 38 से 42 फीसदी हो जाएगा 

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचार‍ियों (7th Pay Commission) को फ‍िलहाल 38 फीसदी के ह‍िसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यद‍ि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- 

न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए

यह भी पढ़ें- 

लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचार‍ियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए में एकबार फ‍िर से बढ़ोतरी होगी।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now