Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Satish Kaushik Prayer Meet: दोस्त को याद कर अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, बोले- ‘जा तुझे माफ किया’

Image 30

Satish Kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, डायरेक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं। 8 मार्च को गुरुग्राम में दिल का दौरा पड़ने से सतीश का निधन हो गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोमवार को दिवंगत एक्टर के परिवार ने उनके लिए प्रार्थना सभा और पगड़ी समारोह का आयोजन किया, जिसमें विद्या बालन, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, डेविड धवन, जावेद अख्तर, बोनी कपूर और कई अन्य हस्तियों को कौशिक के घर पर देखा गया।

अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

सतीश के जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है और एक्टर के जाने से दिवंगत एक्टर के सबसे करीबी दोस्त यानी अनुपम खेर बुरी तरह टूट चुके हैं। सतीश की प्रार्थना सभा और पगड़ी समारोह में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसमें अनुपम खेर ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी हैं। अब इसका एक वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा हैं।

सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर 

बता दें कि अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की तस्वीर के आगे फूल चढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘इस जिन्दगी के दिन कितने कम है’ गाना चल रहा है।

अनुपम खेर ने लिखा भावुक करने वाला कैप्शन

इतना ही नहीं बल्कि अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा हैं कि – ‘जा!!! तुझे माफ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए!! मैं तुम्हें लोगों की हंसी में जरूर ढूंढूंगा, लेकिन हर दिन हमारी दोस्ती की कमी खलेगी! अलविदा मेरे दोस्त! तेरा फेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में! तू भी क्या याद करेगा!! ओमशांति।’ अभिनेता अनुपम के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि 8 मार्च को बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सतीश कौशिक के निधन से हर कोई दुखी है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now