Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरियाणा के एक घर में रुका था अमृतपाल सिंह, महिला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस ने फरार चल रहे खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को कथित तौर पर शरण देने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। बलजीत कौर के रूप में पहचानी जाने वाली महिला ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर पर वारिस पंजाब डी प्रमुख और उनके सहयोगियों को आश्रय दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह पंजाब से भाग गया है। पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का शक है। पंजाब से भागकर वह हरियाणा गया था। वह कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में 19 और 20 मार्च को रुका था।

महिला से पुलिस कर रही ही है पूछताछ

जिस महिला के घर में अमृतपाल रुका था उस महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। अमृतपाल सिंह तब से फरार है जब से पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख और उसके साथियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। तलाशी गुरुवार को छठे दिन में प्रवेश कर गई। लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है।

इसे भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir में शहीद हेड कांस्टेबल के बेटे की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में एक महिला की गिरफ्तारी ने संकेत दिया कि अमृतपाल सिंह के पंजाब से भाग जाने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि महिला को शाहाबाद इलाके से पकड़ा गया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, “हमने महिला बलजीत कौर को पकड़ लिया है, जिसने रविवार को शाहाबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को शरण दी थी। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।”

इसे भी पढ़ें:  Ram Darbar Prana Pratishtha: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली तस्वीर आई सामने..!

अमृतपाल सिंह का गनर गिरफ्तार

इससे पहले आज, पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के निजी सुरक्षा सेटअप का हिस्सा था। वहीं पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है। अमृतपाल के साथी तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतपाल का गनर है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now