Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तीन दिनों तक इन राज्यों में आफत की बारिश

Mp Weather

Weather Today: पहाड़ी राज्यों से लेकर उत्तर भारत तकरीबन-तकरीबन सभी जगहों पर नए साल 2023 के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पर रही है और मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से कई इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन इस बीच मौसम में विभाग ने 30 जनवरी तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। यानी एकबार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण मौसम के मिजाज (Weather Today) के फिर बदले के आसार हैं। यानी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ बारिश के आसार हैं तो मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश तेजी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ लगातार बारिश हो रही है। जिससे प्रभावित इलाकों मौसम का मिजाज (Weather Today) पहले से ही बेहद सर्द बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है।

इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड एकबार फिर से लौट सकती है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाएं भी मैदानी इलाकों में मौसम के पारे को गिराएगा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि जम्मू कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 31 जनवरी तक बर्फबारी के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद है। वहीं 29 जनवरी से देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now