Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का निकला दम

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 2

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 7: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway BO Collectio) में रानी की दमदार एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुरूआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और इसकी कमाई में कई उतार-चढ़ाव के बाद अब फिल्म की कमाई के 7वें दिन के आकंड़े भी आ गए हैं।

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का कुल कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी स्टारर ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 80 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 10.49 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इस फिल्म ने 6ठें दिन 1.27 करोड़ का कारोबार किया था।

फिल्म की कमाई

साथ ही फिल्म ने पांचवें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इस फिल्म ने चौथे दिन की कमाई 91 लाख रही और फिल्म ने दूसरे दिन 2.26 लाख की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 1.27 लाख का कलेक्शन किया था।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ से मिली टक्कर

बता दें कि ये फिल्म 17 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी बैठी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से टक्कर मिली। इसलिए ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को कमाई करने के लिए खूब स्ट्रगल भी करना पड़ रहा है।

फिल्म में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ होने के बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम होती नजर आ रही हैं, लेकिन इस फिल्म में रानी की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है।

इमोशनल ड्रामा फिल्म है ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’

इसके साथ ही ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी को दिखाया गया हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से भिड़ जाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now