Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: आ रहा है ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल? करीना कपूर ने कहा- ‘मैं छुट्टी पर गई थी और…’

Image 1 10

Kareena Kapoor On 3 Idiots Sequel: साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और ये दर्शकों को भी खूब पसंद आई हैं।

इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा हैं और इसको लेकर खुद एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर अपने अजब रिएक्शन देती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो किल्प में करीना हैरानी के साथ रिएक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में आमिर, आर माधवन और शरमन जोशी की एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बैठे हुए की फोटो भी दिख रही है और इस पर ‘3 इडियट्स’ भी लिखा हुआ नजर आ रहा है।

मैं छुट्टी पर गई हुई थी और- करीना

वीडियो में करीना इस फोटो की ओर इशारा करते हुए कहती है कि- “ मुझे अभी पता चला है जब मैं छुट्टी पर गई हुई थी और ये तीनों कुछ ला रहे हैं, प्रेस कॉन्फ्रेस का किल्प जो छाया हुआ है वो सीक्रेट हमसे छुपा रहे हैं, कुछ तो गड़बड़ है, प्लीज ये मत कहना है कि ये शरमन जोशी का मूवी प्रमोशन है।

मुझे लगता है ये सीक्वल प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ ये तीनों लेकिन मेरे बिना कैसे? मुझे नहीं लगता कि बोमन को इस बारे में पता है, अभी बोमन को फोन कर चेक करती हूं आखिर चल क्या रहा है? ये तीनो सीक्वल जरूर ला रहे हैं।”

बोमन ईरानी ने भी शेयर किया वीडियो

इसके साथ ही बोमन ईरानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि- ” तुम लोग वायरस के बिना ‘3 इडियट्स’ के बारे में सोच भी कैसे सकते हो? ये तो अच्छा है कि करीना ने मुझे फोन करके बता दिया, नहीं तो मुझे तो पता ही नहीं चलता, ये फेयर नहीं है।

इस तरह का कुछ पक रहा है और हमें इंफॉर्म भी नहीं किया गया, ये फ्रेंडशिप है क्या. मैं तो सोच रहा था हम दोस्त हैं, मुझे नहीं लगता जावेद को भी इस बारे में पता है, भाई जावेद को फोन लगा, प्लीज कट मैं नहीं चाहता मेरा गुस्सा दुनिया देखें।”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now