Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Akshay Kumar Gets Injured: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, फैंस को हुई एक्टर की चिंता

Akshay Kumar Gets Injured

Akshay Kumar Gets Injured: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) की शूटिंग में बिजी हैं।

इस बीच खिलाड़ी कुमार ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, एक्टर फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त अक्षय कुमार गिर पड़े, जिससे उनके घुटने में चोट लगी हैं।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्शन हीरो हैं और बॉडी डबल की मदद के बिना सेट पर हाई-फ्लाइंग एक्शन सीक्वेंस और डेयरडेविल स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर स्कॉटलैंड में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हो गए हैं, जिसको लेकर फैंस को भी अक्षय की चिंता हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Smriti Mandhana vs हरममप्रीत कौर यहां देखें लाइव

अक्षय के घुटने पर लगे ब्रेसेस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय के घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं और वो घायल हैं। हालांकि उन्होंने क्लोज-अप शूट जारी रखा हुआ है, जिससे स्कॉटलैंड शेड्यूल को पूरा करने में कोई भी देरी न हो सके।

क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग जारी रखेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय फिल्म की शूटिंग के दौरान के घायल हुए हैं और उन्होंने अपने बाकी हिस्सों की शूटिंग को जारी रखा है। बताया जा रहा है कि ये कोई बहुत गंभीर चोट नहीं हैं। वहीं, सेट पर अभी के लिए इस खास एक्शन सीक्वेंस को रोक दिया गया है, लेकिन वो क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Mission Majnu Review: ‘मिशन मजनूं’ में दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की देशभक्ति, यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

अक्षय के ठीक होने की दुआ कर रहे फैंस 

इसके साथ ही बता दें कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। मुंबई में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पहले हो चुकी है।

साथ ही इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जो ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’, ‘भारत’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘गुंडे’ जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। अब फैंस अक्षय के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Follow Kar Lo Yaar Trailer: ऊर्फी जावेद स्टारर अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज़, फॉलो कर लो यार का नो-होल्ड्स-बार्ड ट्रेलर रिलीज़!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now