Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर दिल्ली से केरल तक हंगामा, कांग्रेस बोली- डरो मत

Rahul Gandhi disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया है। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस दिल्ली से लेकर केरल तक सड़क पर है। राहुल गांधी 2019 में वायनाड से सांसद चुने गए थे।

लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे-मल्लिकार्जुन खड़गे 

कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। इस बीच, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची हैं। फैसले के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जिस दिन राहुल गांधी ने अडानी, पीएम के खिलाफ सवाल उठाए, राहुल गांधी को चुप कराने के लिए इस प्रकार की साजिश शुरू की गई। यह भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी, तानाशाही रवैये का स्पष्ट मामला है।

मोदी सरकार को हजम नहीं हो रही राहुल की लोकप्रियता

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- देश मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ बदले की राजनीति की जा रही है। यह बदले की राजनीति का एक सरासर मामला है क्योंकि राहुल गांधी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, खासकर भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर जो मोदी सरकार को हजम नहीं हो रही थी। यह एक निरंकुश सरकार का बहुत क्रूर प्रदर्शन है।

राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू कर दिया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी इसे लगाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

इसे भी पढ़ें:  लालू यादव से पूछताछ के लिए बेटी मीसा के घर पहुंची CBI

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now