Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राज्यसभा पहुंची Raghav और Parineeti के अफेयर की बात

नई दिल्ली: मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को साथ देखे जाने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इधर, शुक्रवार को राज्यसभा में भी दोनों के नाम का जिक्र हुआ।

राघव ने नियम 267 के तहत सदन में बोलने का नोटिस दिया था

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राघव ने नियम 267 के तहत सदन में बोलने का नोटिस दिया हुआ था। वह मेहुल चोकसी के रेड कॉर्नर नोटिस को वापस लेने के संबंध में बोलना चाहते थे। जब राज्यसभा में राघव का नोटिस आया तो सभापति जगदीप धनखड़ ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। सभापति की ये बात सुनकर सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे।

पूछने पर राघव ने कहा- आपको जवाब देंगे

राघव चड्ढा और फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को पिछले 24 घंटों में दो बार साथ देखा गया है। दोनों के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। जब राज्यसभा से बाहर निकलते हुए मीडिया ने राघव से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा- आपको जवाब देंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में अभी तक अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now