Prajasatta Side Scroll Menu

ईसी वोंग बनी पहली हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज, देखें Video

Issy Wong Hat Trick Against UP Warriors Watch Video

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्ज को हराकर फाइनल में जोरदार एंट्री की है। अब दिल्ली और मुंबई के बीच फाइनल खेला जाएगा। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में लीग की पहली हैट्रिक भी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज ईसी वोंग ने तीन गेंदों पर यूपी के तीन बल्लेबाजों को आउट कर लीग की पहली हैट्रिक जमाने का कारनामा अपने नाम कर लिया।

ईसी वोंग ने इस तरह ली हैट्रिक

मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज ईसी वोंग मैच में शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आ रही थी। उन्होंने 13 ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी की। जिससे मुंबई इंडियंस की जीत का रास्ता साफ हो गया। वहीं हैट्रिक लेने के बाद उनके नाम यह शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। ईसी वोंग की हैट्रिक लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 8 दिन बाद होगा IND vs PAK के बीच महामुकाबला, देखें डिटेल

और पढ़िए –

  • इसी वोंग ने किरण नवगिरे को कैच आउट कराया
  • फिर सिमरन शेख को क्लीन बोल्ड कर दिया
  • जबकि सोफी एक्लेस्टोन को भी क्लीन बोल्ड करके उन्हें इतिहास रच दिया
इसे भी पढ़ें:  Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

और पढ़िए –

ईसी वोंग ने लिए 4 विकेट

मैच में ईसी वोंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 4 ओवर फेंके और महज 15 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। इस तरह मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। अब फाइनल में मुंबई इंडियंस की भिड़त दिल्ली कैपिटल्स से होगी। दिल्ली प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने की वजह से सीधी फाइनल में पहुंची थी।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now