Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

Arjun Malaika Video

Arjun Malaika Video: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। कपल शुक्रवार शाम को मुंबई में आयोजित हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पैपराजी से मुखातिब हुए और दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आएं। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शिरकत किया।

Arjun Malaika Video: शानदार लुक  में नजर आए अर्जुन और मलाइका

विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका और अर्जुन रेड कार्पेट पर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने एक लाल और मखमली स्तरित चमकदार ब्लेजर और मैचिंग पैंट के साथ एक काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जबकि मलाइका ने फिगर-हगिंग ब्लैक, बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। दोनों के इस लुक को देखकर फैंस फिदा हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन हस्तियों ने भी बिखेरा जलवा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई में 24 मार्च को आयोजित बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स में मलाइका और अर्जुन के अलावा कई सितारों ने अपने शानदार लुक में पहुंचे। रेड कार्पेट पर स्पॉट होने वालों में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, अनन्या पांडे, अमीषा पटेल, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, कृति सनोन, मौनी रॉय, कार्तिक आर्यन और करण कुंद्रा थे।

मलाइका की वर्कफ्रंट

मलाइका आखिरी बार अपने रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में नजर आई थीं। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now