Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक्ट्रेस Nilu Kohli के पति हरमिंदर सिंह कोहली का रविवार को होगा अंतिम संस्कार, बेटी साहिबा ने दी जानकारी

Neelu Kohli Husband Harminder Singh Kohli Death

Neelu Kohli Husband Harminder Singh Kohli Death: मशहूर अभिनेत्री नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का शुक्रवार (24 मार्च) दोपहर निधन हो गया। कथित तौर पर, वह वॉशरूम के अंदर मृत पाए गए थे। ताजा अपडेट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा। नीलू और हरमिंदर ने साल 1986 में शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे साहेब, तृप्ति और साहिबा हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीलू के पति गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम जाने तक स्वस्थ और ठीक लग रहे थे। घटना के समय घर में सिर्फ घरेलू सहायिका मौजूद थी। जब हरमिंदर ने वाशरूम से लौटने में समय लिया तो उनके स्टाफ ने उनकी जांच की और उन्हें बाथरूम के फर्श पर पड़ा पाया।

Harminder Singh Kohli Death: रविवार को होगा अंतिम संस्कार

घटना के बाद हरमिंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसी की पुष्टि करते हुए, नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘हां, यह सच है। यह आज दोपहर हुआ। यह अचानक मौत थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार दो दिन बाद होगा क्योंकि मेरा भाई मर्चेंट नेवी में है और हम उनका इंतजार कर रहे हैं।” मेरी मां की हालत ठीक नहीं है। घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं।”

कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं नीलू कोहली

नीलू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में टीवी शो आहट से की थी और वह दिल क्या करे (1999) का भी हिस्सा थीं। वह संगम, मेरे अंगने में, मैडम सर और छोटी सरदारनी जैसे कई शो में दिखाई दी। उन्हें हाउसफुल 2, हिंदी मीडियम और पटियाला हाउस सहित बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया था। उनका आखिरी टीवी शो ये झुकी सी नजर है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now